Home उत्तर प्रदेश दिव्यांग दिवस पर दिव्यांजनों को किया जाएगा पुरस्कृत

दिव्यांग दिवस पर दिव्यांजनों को किया जाएगा पुरस्कृत

23
0

झांसी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकार विपिन कुमार यादव द्वारा अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० लखनऊ द्वारा वर्ष 2023 में विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसम्बर 2023 के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा “राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। निम्नानुसार 12 श्रेणियों की पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव दिनांक 10 जुलाई 2023 तक कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, झाँसी में जमा कर सकते हैं।राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु निम्नानुसार श्रेणिया निर्धारित है-1. दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 2. दिव्यांग हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य3. दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। 4. प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 5. दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ट नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। 6. दिव्यांजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 7. दिव्यांजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार8. सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक / बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार । 9. सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 10. दिव्यांजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।11. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।12. दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु इच्छुक संस्थाये एवं दिव्यांगजन अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप पर भर कर तीन प्रतियों में अतिम तिथि दिनांक 10 जुलाई 2023 तक कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन, झाँसी में जमा कर सकते हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here