Home उत्तर प्रदेश भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रही धूम, शिवाजी नगर में भारी संख्या में...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रही धूम, शिवाजी नगर में भारी संख्या में जुटे ब्राह्मण समाज के लोग

22
0

झांसी। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान शिव के भक्त परशुराम भगवान की जयंती पर आज नगर में धूमधाम से अलग अलग स्थानों पर जयंती समारोह का आयोजन कर जन्मोत्सव मनाया गया। इसी क्रम में आज शिवाजी नगर में भगवान परशु पीठ पर शिव शंकर मिश्रा के नेतृत्व में उनका जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। आज झांसी के शिवाजी नगर स्थिति परशुराम नगर भगवान परशुराम पीठ पर भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष इंजीनियर श्याम बाबू दीक्षित उपाध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा और पीठ के महंत परशुराम दास के संचालन किया। इस मौके पर समस्त ब्राह्मण समाज इकट्ठा हुआ सभी ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की माला अर्पण किया और भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से बताया गया। भगवान परशुराम अजर और अमर हैं भगवान ने इस पृथ्वी से 21 बार समस्त दुष्ट राजाओं का संघार किया और इस पृथ्वी को राजा दहन कर दिया था क्योंकि राजाओं का अत्याचार बढ़ गया था बहू बेटियों की इज्जत लूटी जा रही थी हमारा तब ऐसी संकट के समय में भगवान परशुराम ने सभी दुष्ट राजाओं का संघार कर दिया इस मौके पर पुष्पेंद्र रिछरिया वकील, अवधेश तिवारी, एस के समाधियां पूर्व जज, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, जगदीश प्रसाद तिवारी,प्रमोद कुमार शर्मा,राम मिश्रा, कृष्णा त्रिपाठी,परशुराम मिश्रा वीरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here