Home उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी के लिए डीजीसी बनाए चुनाव...

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी के लिए डीजीसी बनाए चुनाव अधिकारी

25
0

झाँसी। जनपद न्यायालय में माह जून 2022 में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की जनपद शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। जिसके लिए जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मृदुल कान्त श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारी,जनपद न्यायालयजानकी प्रसाद ने बताया कि प्रांतीय महासचिव, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र 06 जून 2021 के अनुसार जिन जनपद शाखाओं में काफी समय से एक ही कार्यकारिणी चलन में है अथवा किसी कारणवश संघ शाखा का नवीन गठन नहीं हो सका है, उन सभी जनपद शाखाओं को आवश्यक रूप से अपनी शाखा में तृतीय श्रेणीकर्मचारियों की नवीन कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करके प्रांतीय शाखा को सूचित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायालय झाँसी में वर्ष 2022 में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किये जाने हेतु जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुल कान्त श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here