झांसी। आपातकाल के काले अध्याय के पचास वर्ष पूर्ण होने पर इसे संविधान की हत्या दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यालय में झांसी जनपद के 30 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते हुए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को नमन किया। शुक्रवार को पुरानी तहसील के पास स्थित भाजपा कार्यालय में आपातकाल के पचास वर्ष पूर्ण होने पर वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने सर्व प्रथम आपातकाल पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद वह मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस की प्रधान मंत्री ने आपातकाल केवल इसलिए लगाया था ताकि उन्हें अपनी कैसी खतरे में दिखाई दे रही थी। कांग्रेस की प्रधान मंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने को आपात काल बिना किसी मंत्री परिषद की बैठक के न किसी से कोई चर्चा की है। आपातकाल लगने के बाद 21 महीने यानी 610 दिन पूरा देश आपातकाल से घिरा था। इस समय सभी दलों के लोगों को जेल में डालने के अलावा तरह तरह से यातनाएं भी दी गई। बिजली करंट लगाने नाखून निकालने जैसी यातनाएं भी दी। ग्रामीण अंचल में भी जबरन नसबंदी कराई जा रही थी। इकलौते बेटों को भी नसबंदी कराई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भी प्रतिबंध लगाने का कार्य किया। इससे राजनेता, संघ ही प्रभावित नहीं हुआ। प्रेस की आजादी पर भी प्रतिबंध किया। कई पत्रकारों को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को भी 25 जून को हत्या करने का काम किया। इसलिए 25 जून 1971 को कला दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वह पूछते है कांग्रेस के लोगों से की ऐसा इतिहास में जुड़ा दिन कैसे भूल सकती है जनता। उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस के नेताओं ने संविधान की हत्या की थी वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।समाजवादी पार्टी केवल सत्ता लोभाता, राजनीतिक कारणों से कांग्रेस के सहयोग किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने जेल झेली है। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में आयोजित सेमिनार में लोकतंत्र के रक्षकों के संघर्ष को स्मरण कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ओर सशक्त बनाने की अपील करते हुए लोकतंत्र के सेनानियों को हार माला पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रामतीरथ सिंहल, सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, श्रीमती अर्चना मिश्र प्रदेश मंत्री भाजपा। मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा, सहजेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





