Home उत्तर प्रदेश डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का मासिक शुल्क बढ़ाने को लेकर पार्षदों...

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का मासिक शुल्क बढ़ाने को लेकर पार्षदों में आक्रोश, कम करने की मांग

21
0

झांसी। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में प्रतिमाह चालीस से अब प्रतिमाह सौ रुपए लेने पर क्षेत्रवासी जनता और पार्षदों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बढ़ाए गए शुल्क को कम करने की मांग की है।शनिवार को भाजपा के वार्ड नंबर 55 के पार्षद सुनील नैनवानी, सदर विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुवे, बंटी सोनी सहित आधा दर्जन पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए बताया कि झांसी महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर हर घर से प्रतिमाह चालीस रूपया लिया जाता था। लेकिन अब चालीस की जगह कूड़ा कलेक्शन का दाम बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि महानगर के कई वार्ड पिछड़े इलाके में आते है यहां कई लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। कुछ लोग दिन अपने और परिवार का पेट पालने के मेहनत मजदूरी करते है। अब वह लोग कूड़ा कलेक्शन को कैसे सौ रुपए प्रतिमाह दे सकते है। उन्होंने कहा कि कूड़ा कलेक्शन का दाम बढ़ाए जाने को लेकर क्षेत्रवासियो में आक्रोश है। उन्होंने कूड़ा के बढ़ाए गए दाम वापस लिए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here