Home Uncategorized 31 जुलाई को झांसी में होगा आध्यात्मिक सम्मेलन, दीपक त्रिपाठी को मिली...

31 जुलाई को झांसी में होगा आध्यात्मिक सम्मेलन, दीपक त्रिपाठी को मिली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जिम्मेदारी 

50
0

झांसी। मुख्यालय झांसी में हिन्दी साहित्य भारती की एक बैठक का आयोजन हिंदी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें हिंदी साहित्य भारती के केन्द्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी जो झांसी में रहते हैं तथा हिंदी साहित्य भारती के झांसी जिले के अध्यक्ष इस बैठक में शामिल हुए ये सभी हिंदी साहित्य भारती झांसी की आंतरिक समिति के सदस्य हैं। बैठक में आगे झांसी में क्या-क्या कार्यक्रम किए जाएं उनकी चर्चा हुई, हिंदी साहित्य भारती झांसी में कैसे महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करें इसकी भी चर्चा हुई ।इस बैठक में तय हुआ कि झांसी में 31 तारीख को एक बहुत बड़ा आध्यात्मिक सम्मेलन किया जाएगा। आध्यात्मिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है आध्यात्मिक क्षेत्र में लगे हुए चाहे वह पुरोहित हो चाहे महंत और संत हो यह लोग समाज जागरण के कार्य में अगर लग जाएंगे समाज तो निश्चित रूप से समाज की दिशा और दशा दोनों बदलेगी, इसीलिए तय हुआ की 31 जुलाई को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर एक बड़ा कार्यक्रम झांसी में किया जाए इसके लिए व्यवस्था की दृष्टि से कई समितियां गठित की गईं, उन समितियां में कौन-कौन क्या करेगा यह तय हुआ। प्रोफेसर बल बहादुर त्रिपाठी , यशोवर्धन तिवारी (जो पुरोहित हैं)तथा हिंदी साहित्य भारती के झांसी जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी मक्खन सम्पर्क का काम देखेंगे। दूसरी समिति कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था करेगी ।इस समिति का नेतृत्व प्रोफेसर शैलेंद्र तिवारी करेंगे। मीडिया का सारा काम रुचि निवेदिता जो सोशल मीडिया की प्रभारी है उनको सौंपा गया है साथ ही दीपक त्रिपाठी भी इलेक्ट्रोनिक मीडिया का काम करेंगे अन्य महत्वपूर्ण लोग भी व्यवस्था में लगाए गए हैं जिसमें शामिल हैं बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में कला संकाय अध्यक्ष डॉ मुन्ना तिवारी, डॉ विजय पहारिया, डॉ सुमन गुप्ता,मोहित रिक्त,सुमित कुमार आदि।डॉ शैलेन्द्र त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here