Home उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी : सड़क किनारे हॉर्डिंगो पर टंगी मौत, जिम्मेदार मौन, अवैध...

स्मार्ट सिटी : सड़क किनारे हॉर्डिंगो पर टंगी मौत, जिम्मेदार मौन, अवैध होर्डिंग संचालक मौज में

23
0

झांसी। झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक और केंद्र और प्रदेश सरकार करोड़ो रूपया की धन की पोटली खोलकर बरसात कर रही। वही दूसरी ओर शहर को अवैध होर्डिंग लगाकर आम जन की जान से खिलबाड़ किया जा रहा ओर शहर की सुंदरता को भी बदसूरत बनाया जा रहा। महानगर के जिस चौराहे पर सड़क किनारे देखे वहां बल्लियों पर मौत टंगी हुई है। लेकिन जिम्मेदार अफसर आंखो पर काली पट्टी चढ़ाए हुए है।झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी में शामिल हो चुका। इसके बावजूद भी शहर में अवैध होर्डिंग लगाने का चलन समाप्त नहीं हो रहा है। जहां देखे वहां महानगर की मुख्य सड़कों पर अवैध तरीके से सड़क किनारे बल्लिया ठोक कर होर्डिंग लगाई जा रही है। कईयों बार इन हॉर्डिंगों के गिरने से बड़े बड़े हादसे हो चुके कई लोगों की जान जाने से बची। इसके बावजूद भी अवैध होर्डिंग संचालक जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद का भरपूर लाभ उठाकर जमकर अवैध होर्डिंग महानगर के कचहरी चौराहा, इलाईट, बीकेडी चौराहा, जीवन शाह, खंडेराव गेट, आदि की सुंदरता को बदसूरत बना रहे। अगर यह होर्डिंग किसी आने जाने वाले राहगीर पर गिरती है, तो उसके जिम्मेदारी किसकी होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here