झांसी। साइबर अपराध की रोकथाम और साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जनपद झांसी में साइबर थाने का शुभारंभ किया गया। प्रदेश में साइबर क्राइम थाने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बर्चुअल शुभारंभ किया गया। झांसी के रक्सा थाना में भी साइबर क्राइम थाने का शुभारंभ किया गया। जिसमें कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह मुख्य रूप से मोजूद रहे। उन्होंने नए साइबर क्राइम थाने का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम है। जिससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हर थाने पर साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई है। जो साइबर अपराध पर लगाम लगाने का काम करेगी। इस दौरान झांसी रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे ।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






