Home उत्तर प्रदेश दुर्गा पंडाल पर फेंके देशी पटाखे , पुलिस ने किया चिन्हित, गिरफ्तारी...

दुर्गा पंडाल पर फेंके देशी पटाखे , पुलिस ने किया चिन्हित, गिरफ्तारी को दबिशे जारी

25
0

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में देर रात अराजक तत्वों ने मां दुर्गा पंडाल में आग लगाने का प्रयास करते हुए देशी बम फैंके। जिससे पंडाल में सो रहा एक युवक झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर पंडाल में सो रहे युवक जागे तो अराजक तत्व भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिन बबीना थाना क्षेत्र के ठकरास मोहल्ले में रहने वाले संजेश ठाकुर ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनके घर के पास मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।

रात करीब साढ़े तीन बजे पंडाल में मोजूद सभी युवक सो रहे थे। दो युवक जाग रहे थे। तभी पंडाल में पीछे से अज्ञात लोगों द्वारा पटाखा देशी बम फेंके। जिसके फटने से दुर्गा पंडाल में कई जगह जगह चिंगारी से जल गया। उन्होंने कहा एक देशी बम पंडाल में सो रहे युवक पर जा गिरा। जिसके फटने से वह हल्का झुलस गया। जब तक सभी लोग पंडाल से बाहर निकले तब तक अराजक तत्व भाग निकले। वही इस घटना को लेकर सीओ सदर ने कहा की युवकों को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here