झांसी। होटल ड्रीम लैंड संपत्ति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन हो रहे विवाद में पुलिस का काफी मशक्कत करनी पड़ रही। आज हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनो पक्ष का शांतिभंग में चालान कर दिया। वही एक पक्ष ने होटल के कमरे से जरूरी दस्तावेज और रुपए चोरी करने का आरोप लगाया है। आज सुबह होटल के कमरे का ताला खोलने को लेकर दोनो पक्ष में विवाद हो गया था। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शुक्रवार को सिविल लाइन निवासी संध्या देवी साहू ने पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया की उनके पुत्र का होटल ड्रीम लैंड है। पुत्र की मृत्य होने के बाद से उनकी बहू होटल की पूरी संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है। जबकि गुरुवार को पुलिस की सुरक्षा में उसे होटल के रूम में छोड़ा गया था। संध्या देवी साहू का आरोप है की उनकी बहू ने देर रात उनके कमरे में दूसरा ताला लगा दिया और कमरे में रखे जरूरी दस्तावेज और पचास हजार की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए दोनो पक्ष का शांतिभंग में चालान कर दिया है। वही दूसरे पक्ष से प्रेरणा साहू ने अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





