Home उत्तर प्रदेश झांसी से थाना जा रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,...

झांसी से थाना जा रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

25
0

झांसी। देर रात झांसी से उलदन थाना जा रहे बाइक सवार सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक उल्दन थाना में तैनात सिपाही दिव्य प्रकाश दुवे मंगलवार की देर रात बाइक से थाना जा रहा था। तभी ग्राम भिटौरा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही दिव्य प्रकाश दुवे थाना उलदन में तैनात है। देर रात भिटौरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here