Home उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था और पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर कल होगा कांग्रेस का...

कानून व्यवस्था और पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर कल होगा कांग्रेस का प्रदर्शन

30
0

झांसी। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पुलिसिया उत्पीड़न और प्रदेश में बढ़ते अपराध पर 18 सितंबर 2024 को कांग्रेस का झांसी कमिश्नरी में धरना प्रदर्शन होगा। जिसमे झांसी, ललितपुर और जालौन जिले शामिल होंगे। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून के रूप में विफल है। एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक नंबर वन है, महिला उत्पीड़न गैंगरेप में नंबर वन रही। उन्होंने सुल्तान पुर एनकाउंटर पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया। उन्होंने कहा भाजपा जिम्मेदार मंत्री कानून व्यवस्था सुधारने के बजाए विवादास्पद बयान देते है। उन्होंने कहा यूपी में महिला उत्पीड़न, बलात्कार, जैसी घटनाएं, अवैध खनन, ऑन लाइन सट्टा, महादेव ऐप पर कोई कार्यवाही नही हो रही।

स्वतंत्रता दिवस पर हुई झांसी में जैन समाज मंदिर से चोरी, ऐसी उत्तर प्रदेश में कई घटनाएं हत्या, इसके अलावा पूरे प्रदेश में भी यह अपराध हो रहे। उन्होंने कहा कि योगी के सत्ता में आने के बाद एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी वर्ष 2022 की घटना की बाद से कोई क्राइम रिकॉर्ड नही दिखा रहा। उन्होंने कहा दिल्ली में हुई जघन्य घटना निर्भया कांड जैसी पुनरावृति न हो इसके लिए जागरूकता अभियान के लिए निर्भया फंड जारी किया था। इस फंड का सदुपयोग नही हो रहा है। उन्होंने कहा की यूपी में पुलिस सत्ता के दबाव में है। इस सब मामलों को यूपी लेकर 18 मंडलों में झांसी में जिला जालौन, ललितपुर और झांसी का कल 18 सितंबर 2024 को कमिश्नरी में 12 बजे से धरना प्रदर्शन होगा। इससे यूपी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाया जायेगा। इस दौरान मनीराम कुशवाह, राहुल रिछारिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here