झांसी। झांसी नामांकन सभा को संबोधित करने आए सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके सवालों पर कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कह कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी वालों का आरक्षण छीन कर मुस्लिमों को देना चाहती है। कांग्रेस पार्टी अब मुस्लिम लीग बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से भाजपा को सभी सीटें मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा की काशी से झांसी और गाजियाबाद से गाजीपुर और सोनभद्र से सहारनपुर में भाजपा बड़े अंतरों से जीत दर्ज करेगी। चार पार का हमारा लक्ष्य पूरा होगा। भीषण गर्मी में जन सभा में आई जनता ने बता दिया अनुराग शर्मा इस बार जीत का इतिहास रचेंगे। वही उन्होंने कहा की कन्नौज से अखिलेश, डिंपल और गांधी सभी सभी जगह से हार रहे है। वही कर्नाटक के वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि देश का हर व्यक्ति मोदी है, ओर उन्हे कोई सफाई नही पड़ती है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






