Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस का पोल खोल अभियान शुरू, पुलिस चौकी के बाहर बैठे धरने...

कांग्रेस का पोल खोल अभियान शुरू, पुलिस चौकी के बाहर बैठे धरने पर

23
0

झांसी। कांग्रेस का नगर निगम के स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए घोटाले की एफआईआर दर्ज न होने तथा स्वेद पत्र जारी न होने पर लगातार चल रहे आंदोलन को आज धरना प्रदर्शन में तब्दील कर दिया गया है। कांग्रेस ने पोल खोल अभियान की शुरुआत करते हुए पुलिस चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन किया। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी ग्वालियर रोड स्थित नई बस्ती पुलिस चौकी के बगल में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने बताया कि नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम पर साढ़े तीन सौ करोड़ का घोटाला हुआ। चाहे वह लाइट हो, छाता, वाटर एटीएम, सड़के हर कार्य में जनता के नाम पर विकास के नाम पर घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह लगातार आवाज उठा रहे ओर एफआईआर दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके चलते उन्हें कहा कि अब कांग्रेस पार्टी क्रमिक अनशन जारी कर रही है। यह उनका नगर निगम स्मार्ट सिटी पोल खोल अभियान का पहला दिन है। उन्होंने कहा कि अगर एफआईआर नहीं हुई तो यह अभियान धरना प्रदर्शन लगातार अलग अलग स्थानों पर जारी रहेगा। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here