Home उत्तर प्रदेश जिला अधिवक्ता संघ का सफाई अभियान आज

जिला अधिवक्ता संघ का सफाई अभियान आज

23
0

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कमेटी 2023-24 की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष पं० चन्द्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई ,जिसमें कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में आपस में परिचय मिलन सम्मेलन हुआ औरअधिवक्तओं हेतु पीने के शुद्ध ढंडे पानी की व्यवस्था करने, जरूरतमंद अधिवक्ताओं को इलाज हेतु बीमारी के अनुसार आर्थिक सहायता करने का एवं उचित सफाई व्यवस्था करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।सफाई व्यवस्था हेतु सफाई अभियान में जनपद न्यायधीश ,नगर आयुक्त नगरनिगम , पं० चन्द्रशेखर शुक्ला एड० अध्यक्ष ,केपी० श्रीवास्तव एड०सचिव / महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सम्मलित रहेंगे। यह सफाई अभियान 05 जून 2023 को 10:30 बजे प्रातः से किया जायेगा। बैठक में विशेष चन्द्र पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष राय,कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रामजी श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, उमेश प्रजापति संयुक्त सचिव प्रशासन, अभिषेक निगम,संयुक्त सचिव पुस्तकालय, श्रीमती सुनीता केसरी संयुक्त सचिव प्रकाशन,सुनील कुमार पटेल वरिष्ठ सदस्य, रामजी शांडिल्य वरिष्ठ सदस्य रमा शंकर त्रिपाठी, दीपक साहू ,संतोष कुमार सेनी ,अरविन्द कुमार सक्सेना, कनिष्ठ सदस्य डॉ० विजय सिंह साहू ,नन्द किशोर उर्फ नन्दू ,फहीम अहमद चौहान ,नीरज कुमार त्रिपाठी ,प्रशान्त नारायन झा ,जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। संचालन केपी श्रीवास्तव एड० सचिव/ महामंत्री जिला अधिवक्ता संघ झांसी ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here