Home उत्तर प्रदेश निरंकारी भक्तों द्वारा पहुज नदी पर सफाई अभियान

निरंकारी भक्तों द्वारा पहुज नदी पर सफाई अभियान

23
0

झांसी। रविवार को “प्रोजेक्ट अमृत” के अंतर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” परियोजना को पहूज नदी के सफाई अभियान में मिशन को सैकड़ो सेवादारों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा संत निरंकारी मंडल के मुखी संत तरसेम कुमार एवं संत जितेंद्र आनंद (सेवादल शिक्षक) के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर झारखंड के संत विजय भी मौजूद रहे।इस क्रम में सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी की पावन छत्रछाया में अमृत प्रोजेक्ट के अंतर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” परियोजना का शुभारंभ यमुना नदी के घाट आई.टी.ओ दिल्ली से किया गया। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित यह परियोजना समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 1533 से भी अधिक स्थानों पर 11 लाख से भी अधिक स्वयंसेवकों के सहयोग से एक विशाल रूप में संपन्न की गई।इस अवसर पर सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने फरमाया कि “जल परमात्मा का वरदान है, हमें इस अमृत की संभाल करनी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here