झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय, झांसी में ‘बालिका हेल्थ क्लब’ एवं ‘गृह विज्ञान परिषद’ के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान एवं गृह विज्ञान परिषदीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ प्रतिभा आर्या, गृह विज्ञान संकाय अध्यक्ष, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीबी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि करके किया गया। मुख्य अतिथि डॉ प्रतिभा आर्या ने आहार में पोषक तत्वों के वृद्धि करने के विभिन्न उपायों की जानकारी प्रदान एवं आहारीय पोषक तत्वों के महत्व की विशेषता बताई। कार्यक्रम संयोजिका डॉ रेनू सिंह द्वारा बताया गया कि उत्तम पोषण उत्तम स्वास्थ्य बाल विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि पोषक तत्वों से भरपूर आहार बच्चों के लिए अत्यंत ही आवश्यक है। कार्यक्रम के सह – संयोजक डॉ अजय शंकर यादव ने फास्ट फूड, जंक फूड से होने वाली हानियों के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। डॉ अजीत कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया वही कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ग्रह विज्ञान परिषद द्वारा आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर प्रथम स्थान पर नेहा, द्वितीय स्थान पर सुमन कुमारी व हिमांशी शुक्ला तथा तृतीय स्थान पर नेहा कुमारी, तान्या जाड़िया ने प्राप्त किया। व्यंजन प्रतियोगिता में 67 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ अंजू लता व डॉ संजीव मिश्रा रहे। द्वितीय प्रतियोगिता में छात्राओं ने बांधनी विधि द्वारा रंग-बिरंगे दुपट्टे निर्मित किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नैंसी सोनी द्वितीय स्थान पर ज्योति व तृतीय स्थान पर कीर्ति रहीं। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. ज्योति सिंह गौतम तथा डॉ. अजीत कुमार सिंह थे। समस्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा



