Home Uncategorized मदरसों पर चले बुलडोजर, मंदिर मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरा, राहुल मंद...

मदरसों पर चले बुलडोजर, मंदिर मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरा, राहुल मंद बुद्धि, अखिलेश बुद्धिजीवी लेकिन भटक गए : महंत राजूदास जी महाराज

129
0


झांसी। रानी बाई की जयंती समारोह कार्यक्रम में शमिल होने आए अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज ने राहुल गांधी को मंद बुद्धि ओर अखिलेश को बुद्धिजीवी बताते हुए कहा कि अखिलेश भटक गए है, जो एक ही मजहब की बात करते है, उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि मदरसों पर बुलडोजर चला देना चाहिए और मन्दिर मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए, फिर देखें कहा कौन सी शिक्षा दी जा रही है।
बुधवार को वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती समारोह मना रहे झांसी में बुंदेलखंड गौरव फाउंडेशन के आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने आए अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास जी महाराज ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई से सीख लेनी चाहिए कि देश से राष्ट्र से प्रेम कैसा होता है, रानी लक्ष्मी बाई ने अपने लोगों को, देश को, राष्ट्र को बचाने के लिए गोरों से चोरों से लड़कर अपने देश राष्ट्र ओर लोगों की जान बचाई और अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बम कांड की घटना, लखनऊ में एके 47 के साथ पकड़ी गई महिला, जम्मू कश्मीर में विषैले केमिकल के साथ पकड़े गए युवकों का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी के सभी डॉक्टर है, मतलब उन्हें मदरसों में शिक्षा नहीं दी जा रही उन्हें मदरसों में धर्म विरोधी पढ़ाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में धर्म का देवी देवताओं का भगवान का अपमान करने वालों का सुपड़ा साफ हो गया, उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा करेगा धर्म उसकी रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू एक रहेगा तो धर्म राष्ट्र की रक्षा होगी संस्कृति सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा धर्म की रक्षा करने वालों की बिहार में जीत हुई है। वहीं उन्होंने कहा अखिलेश को अपने घर वापसी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा जो धर्म, राष्ट्र, संस्कृति के साथ चलेगा वहीं देश पर राज करेगा। भारत में रहने वाले हर व्यक्ति ईसाई, सीख, पारसी सभी हिन्दू है हिन्दू एक रहेगा तो धर्म संस्कृति की सुरक्षा होगी। मदरसों में पढ़े डॉक्टर अपराधी बन रहे उन्हें धर्म विरोधी पढ़ाई जाती है। उन्होंने राहुल गांधी पर कहा कि वह मंद बुद्धि है, इसलिए बिहार में उन्होंने धर्म का अपमान किया ओर उनका सुपड़ा साफ हो गया। उन्होंने कहा अखिलेश बुद्धि जीवी है लेकिन वह भटक गए है वह सिर्फ एक ही मजहब को मानते है। उन्होंने कहा मदरसों में अपराधी पढ़ाए जाते है, इसलिए बुलडोजर चलाना चाहिए, मंदिर मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा नहीं तो मदरसों में इतिहास, भूगोल, संस्कृति की पढ़ाई कराई जाए। वहीं उन्होंने बताया कि अयोध्या में 25 तारीख से भगवान श्रीराम मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित होना है जिसमें प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित आठ हजार साधु संत शामिल होंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here