Home उत्तर प्रदेश जीजा सरहज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बन रहे दोनों के...

जीजा सरहज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बन रहे दोनों के प्रेम में रोड़ा, इसलिए उठाया आत्मघाती कदम

19
0

झांसी। जीजा सरहज के प्रेम में बाधा बन रहे परिजनों से दुखी होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाने का मन में ठान लिया ओर एक साथ घर से लापता हो गए। आज दोनों के शव भगवंत पुरा के जंगलों में फांसी के फंदे से पेड़ पर लटके मिले। पुलिस का मानना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बरुआ सागर के मतवाना खुर्द निवासी प्यारे लाल ओर उसकी सरहज आरती पत्नी महेंद्र कुशवाहा का शव आज थाना सदर बाजार के भगवंत पुरा के जंगलों में नगर निगम के कार्यालय के नजदीक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचन पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि यह दोनो दो फरवरी से घर से लापता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन इसका विरोध करते थे। इसी के चलते दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाते हुए आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here