Home उत्तर प्रदेश 25 से 31 मार्च तक चलेगा पुस्तक मेला

25 से 31 मार्च तक चलेगा पुस्तक मेला

24
0

झांसी। विश्विद्यालय में 25 मार्च से 31 मार्च तक पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के कई प्रतिष्ठित प्रकाशन एवम संपादक भाग लेंगे। गुरुवार को बुंदेलखंड विश्विद्यालय के हिंदी विभाग में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया की बुंदेलखंड क्षेत्र में बुंदेलखंड विश्विद्यालय में 25 से आयोजित किया जा रहा पुस्तक मेला लेखक आयोजक, प्रकाशक, आलोचक, पाठक सभी को एक साथ मंच पर लाने के लिए किया जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन एवम संपादक भाग लेंगे। 25 ओर 26 को साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी लेखन होगा और 27 से 28 इंतर्नेशन कार्यशाला होगी। जिसमे कई देशों के विद्वान लोग आयेंगे। इसमें सभी अकादमी के डायरेक्टर भी शामिल होंगे। इसमें पांच पद्मश्री साहित्यकार आ रहे है। कलाओं का प्रदर्शन भी होगा बुंदेलखंड के कलाकारों का सम्मान भी होगा। 29 से 31 मार्च को बुंदेली साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बुंदेलखंड क्षेत्र में साहित्य विषय पर गंभीर मंथन किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर में बुंदेलखंड विश्विद्यालय एकीकरण शिविर का आयोजन 25 से 31 मार्च तक किया जाएगा। इस शिविर में बुंदेलखंड विश्विद्यालय के स्वम सेवकों के साथ ही साथ महाविधालयों के स्वय सेवक हिस्सा लेंगे। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सेवा योजना पुस्तक मेला एवम नोडल अधिकारी सह आयोजन डॉक्टर उमेश कुमार, आयोजन सचिव पुस्तक मेला एवम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वेता पांडे, संयोजक राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवम अधिस्ठता कला संकाय प्रोफेसर मुन्ना तिवारी मोजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here