Home उत्तर प्रदेश इंडिया गठबंधन के हर चेहरे पर भ्रष्टाचार और घोटाले का काला धब्बा...

इंडिया गठबंधन के हर चेहरे पर भ्रष्टाचार और घोटाले का काला धब्बा : भाजपा

29
0

झांसी। इंडिया गठबंधन पर भाजपा का देश व्यापी हल्ला बोल जारी हो गया है। भाजपा ने अलग अलग राज्यों में प्रेस वार्ता के दौरान इंडिया गठबंधन पर जमकर हल्ला बोल करते हुए उनकी पोल खोल कर आमजन के सामने रखने का ऐलान किया है।मंगलवार को भाजपा के कार्यालय पर आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, संजीव प्रदीप सरावगी, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, सौरभ मिश्रा, तिलक यादव, हिमांशु डे, सहजेंद्र बघेल, ने बताया की इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार और घोटाले का काला धब्बा है। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन का काम देश के लोकतंत्र के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने कहा की अभी दिल्ली में सभी ने भ्रष्टाचार के भाई चारे डेली सोप देखा, किस प्रकार भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टीफाइड कर रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है की भ्रष्टाचार हटाओ लेकिन इंडिया गठबंधन के नेता कहते है कि भ्रष्टाचारी बचाओ। इसलिए जेल गए अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए आंदोलन पर उतारू हो गए। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन चाहे कितने भी हमले कर ले लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुकने वाले नही वह निरंतर देश हित में जन की सेवा में आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा की देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री का परिवार है। मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। जिसने देश को लुटा है,उसे लौटना ही पड़ेगा ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाया की यह घोटाले बाजों की बारात है, जहां सब देश को लूटना चाहते है और यह भी चाहते है कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृव में देश में जीरो टॉलरेंस की सरकार चल रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नही बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस आम आदमी पार्टी पंजाब में हम आपके है कौन और दिल्ली इलू इलू कर रही है। पश्चिम कंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इंकार कर दिया है।बिहार में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार पहले ही खड़े कर दिए है। कर्नाटक में उम्रय ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को छोड़ कर सांसद विधायक जा रहे है। यूपी में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। यह सब घमंडी है इनका काम जितना हो सके लूट लो, हर दिन नया झूठ बोलो, मोदी को गली दो, देश को बदनाम करो, हिंदू धर्म को गाली दो, जम के घोटाले करो, जांच एजेंसियां जब नोटिस दे तो इग्नोर करो, कार्यवाही हो तो न्यायालय पहुचों, कोर्ट फटकार लगाए तो आरोप प्रत्यारोप लगाओ, जनता को गुमराह करो, सारे एक हो जाओ, छाती पीटो, इस टोली में अधिकतर या तो जेल में है या बैल पर है। यह लोग देश भक्ति का अपमान करते है। शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते है। विरोधी भाषा बयान देते है। रामचरित्र मानस का अपमान करते है। ये लोग घोटाले पर चुप रहते है लेकिन सजा मिलने पर सवाल उठाते है। ये हिंदू देवी देवताओं का अपमान करते है। सहित दर्जनों आरोप लगाते हुए इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा की देश में घोटाला करने वाला कोई भी हो बचेगा नही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here