Home उत्तर प्रदेश झांसी की चारों विधान सभा पर भाजपा की प्रचंड जीतरवि शर्मा ने...

झांसी की चारों विधान सभा पर भाजपा की प्रचंड जीतरवि शर्मा ने लगाई जीत की हैट्रिक

27
0

झांसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा 2022 की मतगणना आज संपन्न हो गई। वही झांसी की चारों विधान सभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने प्रचंड जीत हासिल करने के साथ सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगा दी। उन्होंने तीसरी बार विधान सभा का चुनाव जीत जीत कर दो बार सपा और एक बार प्रत्याशी को हराया। गुरुवार को भोजला मंडी में सुबह से शुरू हुई झांसी की चारों विधान सभा सीट की मतगणना में शुरू से ही भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। सबसे पहले गरोठ सीट का रिजल्ट आया। जिसमे भाजपा के प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह को करारी हार देकर जीत प्राप्त की। इसके बाद मऊ रानीपुर सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रश्मि आर्य को एक लाख 73 हजार 226 मत पाकर विजय हासिल कर सपा के तिलक चंद्र को हराया।

इसके बाद बबीना विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह को एक लाख 18 हजार मत पाकर जीत हासिल हुई सपा प्रत्याशी यशपाल को 73 हजार मत पाकर हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा को एक लाख 42 हजार वोट पाकर जीत हासिल हुई उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सीताराम कुशवाह को हराया। वही उत्तर प्रदेश में बहुमत में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपाइयों ने भगवा रंग की जमकर होली खेली और ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस किया। भाजपा के जीते हुए चारो प्रत्याशियों ने कहा यह जीत उनकी नही बल्कि मोदी योगी की जीत है। जनता ने प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया जनता ने योगी मोदी द्वारा जनता की सेवा की गई उसका परिणाम दिया है। वही समाजवादी पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने ईवीएम पर आरोप लगाए है। वही भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हुई। एसएसपी शिवहरि मीणा, एसपी सिटी, जिलाधिकारी लगातार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here