Home उत्तर प्रदेश भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मोदी सरकार के ग्यारह वर्षों की...

भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मोदी सरकार के ग्यारह वर्षों की उपलब्धियां गिनाई

27
0

झांसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एन0डी0ए0 सरकार का तृतीय कार्यकाल भारत की राजनीति में विकास के परिवर्तन का नया युग लेकर आगे बढ़ रहा है। इस अप्रतिम कार्यकाल के मध्य भाजपा का 45वां स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनाँक 08 अप्रैल 2025 को पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें झाँसी विधानसभा के पाँच मण्डल शहर, सिविल लाइन, प्रेमनगर, शिवाजीनगर, सीपरी के सक्रिय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, मुख्य वक्ता नगर विधायक रवि शर्मा एवं मुख्यवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जालौन नागेन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित व डॉ0 श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं0दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर फूल माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रथम वक्ता व जालौन के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज 45 वर्ष के बाद पार्टी केन्द्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में सस्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व मानता है कि अभी भाजपा का विस्तार होना शेष है। नरेन्द्र मोदी-अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध है। आज भाजपा भारत की सबसे खास, सबसे बड़ी एवं सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है। इसीलिए भाजपा गर्व से दावा करती है कि सदस्यता के हिसाब से वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। ऐसे में भाजपा के लिए चुनाव एक युद्ध है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी केवल हिंदुत्व के भरोसे न रहकर, उम्मीदवारों का चयन करते समय जाति, उपजाति सामाजिक संरचना एवं निर्वाचन क्षेत्रों की दूसरी बारीकियों पर गहराई से रणनीति तैयार करती है। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा से अभी तक उनके नेतृत्व में सरकार कार्य योजनाओं का विस्तार कर रही है। उन्होनें कहा कि आज दक्षिण भारत में भी भाजपा धीरे धीरे बढ़ रही है। ओडिशा जैसे राज्यों में भाजपा आज सत्ता में है। भाजपा की सफलता ही भारत की विकास यात्रा की सफलता बनकर बढ़ रही है। इससे 2047 तक भाजपा भारत को विकासशी देशों की श्रेणी में रखने का इतिहास बनाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मुख्यवक्ता नगर विधायक रवि शर्मा ने नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों मे विकसित भारत की यात्रा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत के गत ग्यारह वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 का इतिहास अनेकानेक वर्षों तक याद किया जायेगा जब भारतवर्ष के पटल पर सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी पुनर्जागरण की मिशाल जलने लगी। जब 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आई तो मोदी ने गत एक दशक से थोड़े ही अधिक समय में हम सभी को गौरवान्वित किया। उन्होनें बताया कि उज्जवला योजना से भारत की करोड़ों माताओं और बहनों को 9 करोड़ से अधिक एलपीजी कनैक्शन निशुल्क वितरित किये गये। मुद्रा योजना के तहत 65 प्रतिशत से अधिक लोन महिला उद्यमियों को प्रदान किये गये। मोदी की सरकार में ही अयोध्या में भगवान श्रीराम को टेंट से निकल कर भव्य सुन्दर मंदिर में विराजमान किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। काशी विश्वनाथ एवं महाकाल कॉरिडोर ने एक सुव्यवस्थित व्यवस्था दी। महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन ने जहाँ पूरे विश्व को हतप्रभ किया, वहीं देश की सांस्कृतिक चेतना को जाति धर्म से परे उठाकर उसमें नई जान फूंकी। उन्होनें कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं से हुए लाभ से तो सभी परिचित हैं परन्तु जब हम ध्यान से विश्लेषण करें तो इन योजनाओं से देश के स्वावलंबन को मजबूत करने के साथ ही वैश्विकता के दौर में भी आर्थिक राष्ट्रवाद का बिगुल बजाया है। नगर विधायक ने कहा कि मोदी के ये ग्यारह सालजमीन से आसमान तक बेमिसाल हैं।उनके ये ग्यारह सालधाक, साख, सम्मान और राश्ट्र वैभव के हैं।वे गरीबों के मसीहा हैंराश्ट्र नायक हैं, विष्व नायक हैं।राश्ट्र जीवन की झलक है, मोदी के फैसलों मेंकार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, प्रदीप सरावग, संजीव तिवारी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संचालन विधानसभा संयोजक अखिलेश गुप्ता व आभार जिला संयोजक करूणेश वाजपेयी ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here