Home उत्तर प्रदेश नूपुर शर्मा के ट्वीट को समर्थन करने पर भाजपा युवा नेता को...

नूपुर शर्मा के ट्वीट को समर्थन करने पर भाजपा युवा नेता को पीटा, फिर भी नही कर रही पुलिस कार्यवाही, पीड़ित ने जताई हत्या की आशंका

23
0

झांसी। भाजपा नेता रहे नूपुर शर्मा के ट्वीट का समर्थन करना राजस्थान में एक युवक को महंगा पड़ गया था। उसकी हत्या कर दी जिसके चलते पूरे देश में प्रदर्शन और हंगामा जैसी स्थिति बनी रही। इसी प्रकार झांसी में एक युवक को नूपुर शर्मा के ट्वीट का समर्थन करना इतना महंगा पड़ गया। युवक को दबंगों ने जमकर पीटा। युवक का कहना है की एक सप्ताह से वही युवक उसकी हत्या करने का प्रयास कर उनकी रेकी कर रहे है। पुलिस को लगातार वह सूचित कर रहा लेकिन पुलिस उसकी नही सुन रही। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रताप पुरा निवासी युवक करण साहू ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया की वह भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी है। उसने भाजपा नेता नुपुर शर्मा के एक ट्वीट का समर्थन किया था। जिसके चलते अराजक तत्व के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। भाजपा युवा मोर्चा नेता का आरोप है की 21 जून को वह सीनियर रेलवे इनसिट्युट से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में उन्ही अराजक तत्वों ने उसे रोक लिया और लाठी डंडा से उसकी बुरी तरह मारपीट कर हत्या करने की धमकी देकर भाग गए थे। उसने बताया की उसी दिन से लगातार वही अराजक तत्व उसकी लगातार रेकी कर रहे। उसने बताया वह दो हफ्ता से लगातार नवाबाद थाना के चक्कर काट रहा लेकिन पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नही कर रही ओर न ही उन दबंगों पर कार्यवाही कर रही। वही बताया जा रहा इसी प्रकार दबंगों ने कुछ दिन पूर्व एक और युवक को बेरहमी से पीटा था। पुलिस ने उसमे भी कोई कार्यवाही नहीं की। बताया जा रहा है की मारपीट करने वाले दबंग युवकों का एक गिरोह है जो संगठित गिरोह बनाकर लूट मारपीट जैसी घटनाएं करते है इनके विरुद्ध सीपरी थाना, प्रेमनगर और रक्सा थाना में में कई मुकदमे दर्ज है। वही ऐसे शातिर अपराधियों पर निरोधात्मक कार्यवाही पुलिस द्वारा न करने पर सदर विधायक को भी पुलिस अफसरों को पत्र लिखना पड़ा। यह बड़ा गंभीर मामला हो गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here