Home उत्तर प्रदेश मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर भाजपाईयों ने की...

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर भाजपाईयों ने की आतिशबाजी

27
0

झांसी। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर भाजपाईयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपाईयों ने आतिशबाजी करते हुए जमकर हर्ष व्यक्त किया।भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन के नेतृत्व में भाजपाई कार्यकर्ताओं ने शाम सात बजे मिनर्वा चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान भाजपाइयों ने बताया की नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने और केंद्र में सरकार बनाने पर भाजपाईयों में हर्ष की लहर दौड़ रही। इसी खुशी को जाहिर करने के लिए सभी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, प्रदीप सराओगी मंडल उपाध्यक्ष आकाश साहू, वार्ड नंबर 47 की सभासद प्रियंका साहू, प्रतिनिधि नितिन साहू वार्ड नंबर 45 सभासद प्रतिनिधि पंकज राय, राजू महाराज, सलिल तिवारी, वार्ड नंबर 48 के वार्ड अध्यक्ष रामबाबू कोष्टा, सागर साहू, राहुल कोष्टा, विंशी सविता, रशिमी हरयारण, ममता चौरासिया सभी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here