Home Uncategorized जन संपर्क में भाजपा कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी

जन संपर्क में भाजपा कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी

24
0

झांसी। जन संपर्क में चल रहे भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता की हृदय गति रुकने से हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार के कारगिल पार्क से आज शाम भाजपा पार्टी का जन संपर्क निकलना था। शाम करीब पांच बजे भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता कारगिल पार्क उपस्थित हो गए। इसी जन संपर्क में पैंतालिस वर्षीय जितेंद्र शर्मा निवासी पहाड़िया स्कूल के सामने रहने वाले भी शामिल थे। देर शाम जैसे ही जन संपर्क शुरू होकर कारगिल पार्क से बाहर निकला ही था। तभी प्रेमगंज की पुलिया के पास जितेंद्र शर्मा की हालत बिगड़ गई और वह पास में लगे खंबे के सहारे खड़े हो गए। यह देख पार्टी के तमाम कार्यक्तता ओर पदाधिकारी उन्हे तत्काल पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां उनका उपचार शुरू हुआ लेकिन उपचार के कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

रिपोर्ट– मुकेश वर्मा/गोलू महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here