Home उत्तर प्रदेश वक्फ कानून की फायदे बताने के लिए भाजपा चलाएगी जनजागरुकता अभियान, भाजपा...

वक्फ कानून की फायदे बताने के लिए भाजपा चलाएगी जनजागरुकता अभियान, भाजपा ने बनाई रणनीति

24
0

झांसी। विपक्ष ओर मुस्लिम संगठनों के नेताओं का आरोप है कि इस कानून बनने से मुस्लिम समाज की संपत्तियां ओर धार्मिक स्थलों को खतरा शुरू हो गया है। लेकिन यह बिल्कुल पूरी तरह से भ्रामक प्रचार है। यह बात भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने झांसी में भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वक्फ कानून बनने से वक्फ की संपत्तियों पर जो अवैध कब्जे है उन्हें खत्म करेगा। गरीब मुस्लिम वर्ग के लोगों को उनकी जमीन मिलेगी उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन से वक्फ की संपत्तियों से आय बढ़ेगी जिसका लाभ गरीब मुस्लिम वर्ग को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून पर मुस्लिमों के मन में कांग्रेस पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दल गलत भ्रांतियां पैदा कर रहे है। मुस्लिमों के मन में इस गलत भ्रांतियां को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक मई 2025 से 5 मई 2025 तक जनजागरुकता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद, विधायक मौलानाओं, ओर भाजपा युवा मोर्चा मुस्लिम युवाओं, ओर महिला मोर्चा मुस्लिम महिलाओं से मिलकर उन्हें वक्फ कानून की खूबियों की जानकारी ओर उससे होने वाले फायदे बताएंगे। इस दौरान सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, भाजपा नेता अमित साहू, भाजपा मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here