झांसी। सपा दलितों की दुश्मन नहीं बल्कि भाजपा दलितों के मसीहा खुलेआम करती है अपमान। यह बात झांसी में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष बृजेंद्र भोजला ने कही। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के झांसी आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सपा कांग्रेस दलित विरोधी बयान पर पलट बार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी दलितों का हमेशा सम्मान करती आई ओर करती रहेगी। उन्होंने कहा दलितों के मसीहा बाबा अम्बेडकर साहब का खुलेआम भाजपा ने अपमान किया। जिसको लेकर हंगामा भी हुआ था। उन्होंने डिप्टी सीएम के पार्टी समाप्ति बयान पर कहा कि भाजपा अपने अपराधी इतिहास देखे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दस साल में जनता को क्या दिया। मेट्रो कहा गई, रोजगार कहा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा केवल ओर केवल दस सालों ने जनता को गुमराह करने ओर धर्म की राजनीति करने का काम करती आ रही है और धर्म के नाम पर भड़काने का काम करती है। उन्होंने महाकुंभ को लेकर कहा कि इससे पहले भी कुंभ हुए समाजवादी पार्टी की सरकार में भी कुंभ हुए लेकिन उस समय ऐसी कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने शंकराचार्य द्वारा किए गए विरोध का पक्ष रखा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






