Home उत्तर प्रदेश बीजेपी देश भर में मना रही आपात काल को काला दिवस, कार्यालय...

बीजेपी देश भर में मना रही आपात काल को काला दिवस, कार्यालय पर लगाए होर्डिंग पोस्टर

26
0

झांसी। देश भर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मना रही है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित सभी भाजपा कार्यालयों में होर्डिंग पोस्टर बैनर लगा दिए है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर जनपद झांसी में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को भाजपा के महानगर कार्यालय में 25 जून 1975 को देश भर लागू हुई आपातकाल को काला दिवस के रूप में मना रहे है। इस दौरान पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला के नेतृव में आयोजित किए गए काला दिवस कार्यक्रम में शहर भर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आपात काल सेनानियों को आमंत्रित कर उनका स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि ’25 जून 1975 लोकतंत्र का काला दिवस, कभी न भूलने वाला आपातकाल’ है। भाजपा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्टर भी शेयर किया, जिस पर लिखा है कांग्रेस की काली करतूत व लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल के विरोध में उठ रहे हर स्वर का हृदय से वंदन। इस दौरान झांसी नगर पालिका पूर्व चेयर मैन डॉक्टर धन्नू लाल गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमन्त परिहार सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here