झांसी। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार की अध्यक्षता हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी एवं जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को भी मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत से नरेन्द्र मोदी की कार्य योजनाओं को देखकर हरियाणा में नायब सिंह सैनी केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं से जनता के घर घर तक सीधे योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। जनता ने भरपूर आशीर्वाद नरेन्द्र मोदी को दिया यह जीत विकसित हरियाणा संघकल्पना की सिद्धि को समर्पित है। उन्होंने हरियाणा की जनता को डबल इंजन की सरकार पर जनता ने मोहर लगा दी है जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ता वा पदाधिकारी सम्मानित मतदाताओ को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्याणकारी नीतियों नायब सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता जनादान के विश्वास की मोहर है एग्जिट पोल फिर फेल मिठाई बांटकर जलेबी की तरह घूम गई कांग्रेस भाजपा की बड़ी जीत कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एवं पटाखे जलाकर मनाई खुशी।जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, अंकुर दीक्षित अमित जादौन, दिगंत चतुर्वेदी मनमोहन गैड़ा ,अमर सिद्ध, प्रदुमद्विवेदी कपिल बरसाया, सौरभ मिश्रा, सलिल तिवारी, लखन कुशवाहा, अशीष गुप्ता, सुरेश मानकानी, अमित वर्मा, प्रथम द्विवेदी, सुलभ लिखधारी, ब्रजेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






