झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमे उन्होंने सरकार के आदेश का विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारी भी मौजूद रहे। मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारी उमेश के नेतृव में दर्जनों व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा की माह मार्च में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नियम जारी किया है कि नजूल की भूमि पर जो लोग रह रहे या व्यापार कर रहे उसे रिनयुबल नही किया जाएगा, बल्कि उसे तोड़कर सरकार कब्जे में लिया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को यह नियम वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा जो व्यापारी बीस तीस साल से अपना व्यापार कर रहा जो गरीब कई परिवार अपना घर बना कर रह रहे है। अब उसे खाली कराना गलत है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के इस आदेश का विरोध करते है और मांग करते है कि वह यह आदेश वापस ले। इस दौरान पुनीत अग्रवाल, आदर्श गुप्ता, नीरज स्वामी, सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






