Home Uncategorized कांवड़ यात्रा पर राजनीतीकरण कर रही भाजपा : अविनाश पांडे *कार्यकर्ताओं को...

कांवड़ यात्रा पर राजनीतीकरण कर रही भाजपा : अविनाश पांडे *कार्यकर्ताओं को खाना ओर नाश्ता न मिलने पर एक नेता बिफरे

43
0

झांसी। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन जोनल समीक्षा एवं कार्यशाला को संबोधित करने झांसी आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा पर भाजपा राजनीति करण कर रही है। वहीं उन्होंने वाड्रा के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने पर कहा कि भाजपा ईडी का दुरपयोग कर रही है। वहीं एकबार जहां कांग्रेस पार्टी के बड़े पदाधिकारियों जहां पार्टी को मजबूत करने के लिए दंभ भर रहे थे वहीं तीन से चार सौ किलो मीटर दूर से आए अनियमितताओं के चलते कार्यकर्ता नाश्ता ओर भोजन न मिलने पर तिलमिलाते दिखे जिस पर एक कांग्रेस के बड़े नेता आयोजक पर बिफर पड़े। वहीं बड़े नेता को देख कुछ कार्यकर्ता भी आयोजक को खरी खोटी सुनाते हुए बोले ऐसी स्थिति रही तो झांसी वालों की नाक कट जाएगी। शुक्रवार को झांसी के रक्सा स्थित रिसॉर्ट में आयोजित संगठन सृजन जोनल समीक्षा एवं कार्यशाला को संबोधित करने झांसी आए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के निर्देश पर यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में बुंदेलखंड जॉन ओर कानपुर जोन से कांग्रेस के कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा इस दौरान आय हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ, ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। साथ ही उन्होंने मीडिया के सवाल पर वाड्रा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ईडी का दुरपयोग कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पर भाजपा राजनीतीकरण कर रही है। इस पूरे आयोजन में दो जॉन बुंदेलखंड और कानपुर जोन से बारह जिलों से आए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोजन पानी नाश्ते की समय पर व्यवस्था न होने पर नाराजगी दिखाते नजर आए। इस पर कुछ कांग्रेस पदाधिकारियों ने बात को दबाते हुए कहा कि बरसात होने से व्यवस्था गड़बड़ा गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here