झांसी। आज दिनांक 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती एवं पंडित मदन मोहन मालवीय भारत रत्न की जन्म जयंती केंद्रीय अध्यक्ष राष्ट्रभक्त संगठन एवं बुंदेलखंड समृद्धि परिषद अंचल अरजरिया के मुख्य अतिथि में मनाई गई। प्रथाओं पर माल्यार्पण किया गया। अटल जी एवं मदन मोहन मालवीय द्वारा बताए गए मार्ग पर जन सेवा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए अंचल अरजरिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वी जन्म जयंती है अटल ने विकसित भारत का सपना देखा था जिसके लिए वह फोर लाइन मार्ग एवं नदियों को जोड़ने की महत्वपूर्ण योजनाएं लेकर आए थे। साथ ही प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से ग्रामों को शहर से जोड़ने का कार्यक्रम एवं बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य की योजनाएं भी प्रथम बार देश में लागू की थी। आज अटल के सिद्धांतों पर चलते हुए वर्तमान सरकार उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है अटल जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए ही भारत एक विकसित देश और दूसरे देशों को दिशा देने वाला देश बन सकता है। प्रमुख रूप से अर्पित शर्मा, दीपक वर्मा, सोनू रैकवार, यीशु राज, जात अजय यादव मामू, राहुल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






