झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र टोल टैक्स के पास दो सांडो की लड़ाई के बीच अनियंत्रित हुए ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही उसकी दस वर्षीय नातिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के मुताबिक रक्सा निवासी रामकिशन परिहार अपनी बाइक से दस वर्षीय नतिनी को लेकर शिवपुरी रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर निकला ही था कि तभी सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए। सड़क पर सांडो की लड़ाई के चलते शिवपुरी से झांसी की ओर आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और रामकिशन की बाइक में टक्कर मार दी। राम सिंह जमीन पर गिर गया तभी ट्रक का पहिया चढ़ गया। वही उसकी दस वर्षीय नतिनी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। वही घायल नतिनी का उपचार चल रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






