Home उत्तर प्रदेश शिक्षक विधायक चुनाव की बड़ी खबर : वित्त विहीन शिक्षक संघ के...

शिक्षक विधायक चुनाव की बड़ी खबर : वित्त विहीन शिक्षक संघ के नेता अशोक राठौर भाजपा में शामिल

25
0

झांसी। वित्त विहीन शिक्षक संघ के नेता अशोक राठौर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। यह शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर बड़ी खबर है, साथ ही भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल तिवारी की जीत की राह भी आसान होगी।गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया की शिक्षक संघ के नेता अशोक राठौर अपने साथ बीएल भास्कर, तुलसी राम, धर्मेंद्र सिंह, विवेक खरे, राजू कुशवाह, मनीष, विवेक प्रताप सिंह आदि दर्जनों शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा की बाबू लाल तिवारी भारी बहुमत से विजय होंगे। अशोक राठौर ने कहा की शिक्षकों के सम्मान में 2016 की परीक्षा में स्कूल प्रधानचार केंद्र व्यवस्थापक होंगे, उन्होंने कहा की वह एक जगह से धोखा खा चुके है। इसलिए पार्टी में निष्ठा रखी थी। फिर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा होने ओर शिक्षकों का सम्मान बरकरार रखने का आश्वाशन पर भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री/ चुनाव प्रभारी संजय राय ने कहा की प्रदेश सरकार शिक्षकों को लेकर काफी गंभीर है, उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार प्रयासरत है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर योजना तैयार हो रही है। भाजपा ने शिक्षकों का अंश नही काटा आज तक। अखिलेश सरकार में गुंडई थी। लेकिन अब योगी सरकार ने शिक्षकों का सम्मान रखा है, नकल विहीन परीक्षा हो रही है। बबीना विधायक राजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाह, भाजपा नेता संजीव श्रंगृषि, प्रदीप सरावगी, देवेंद्र दुबे, ओम बिहारी भार्गव, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here