Home उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी जुमला पार्टी है : संजय सिंह

भारतीय जनता पार्टी जुमला पार्टी है : संजय सिंह

22
0

झांसी। नगर निकाय चुनाव की तैयारी और कार्यकर्ताओं में जोश भरने आए आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी/ राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी जुमला पार्टी है, यह केवल वादे करती है, निभाती कभी नहीं।जनपद झांसी में रविवार को आम आदमी पार्टी का बुंदेलखंड कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद/उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की वह बुंदेलखंड कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर निगम/नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी हर वार्ड, नगर निगम, नगर पालिका में अपना प्रत्याशी मजबूती के साथ उतारेगी। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी मुंहल्ला प्रभारी बनाएगी। हर मोहल्ले में तीस घरों का एक प्रभारी बनाया जायेगा और प्रतिदिन हर तीस घरों में जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और जनसंपर्क करेंगे। वही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की आप पार्टी ने एक उत्तर प्रदेश में अभियान चलाया सेल्फी विद स्कूल। इस अभियान ने यूपी के बदहाल स्कूलों की पोल खोल कर रख दी थी। बच्चे नमक रोटी खा रहे, स्कूलों की छत टूट रही, व्यवस्थाएं नही है। उन्होंने योगी सरकार से उत्तर प्रदेश के बदहाल स्कूलों की व्यवस्था ठीक कराए जाने की मांग की। वहीं उन्होंने कहा भाजपा ने फ्री राशन का जनता से चुनाव के पूर्व वादा किया था। लेकिन चुनाव खत्म राशन खत्म, अब जनता को राशन लेने के लिए कुछ दाम चुकाने पड़ेंगे। वही उन्होंने कहा भाजपा पार्टी जुमला पार्टी है। भाजपा पार्टी झूठा पार्टी, भाजपा पार्टी जुमला पार्टी, भाजपा पार्टी झगड़ा पार्टी है। उन्होंने कहा भाजपा केवल वादे करती है, निभाती नही। जाती के नाम पर झगड़ा कराती है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बड़ी चुनौती रहेगी। नगर निगम और पालिका का चुनाव दम खम से लड़ेंगे। उन्होंने कहा जाति धर्म की राजनीति से निकल कर स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार की बात होनी चाइए। उन्होंने कहा चीता भारत आया जैसे चीता दौड़ रहा उसी प्रकार देश का पैसा दौड़ रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने अडानी का नाम लेते हुए कहा की भाजपा ने 6 सौ पचास करोड़ की देश की संपत्ति रेलवे सहित कई संपत्ति बेचनी शुरू कर दी है, सिर्फ अडानी को बढ़ाने के लिए। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए है। वही उन्होंने कहा भाजपा ने राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर अंसारी से मिलकर चंदा चोरी का काम किया। भ्रष्टाचार का काम किया। मिनटों में जमीनों की खरीद फरोख्त हो गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here