झांसी। हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ होने से पूर्व ही जब खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे उसी दौरान स्वागत द्वार एक खिलाड़ी पर जा गिरा। स्वागत द्वार गिरने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल मौके पर मोजूद खिलाड़ी साथियों ने उसे बचा लिया। इस घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट का शुभरंभ होना है। आज शुभारंभ के पूर्व ही जम्मू कश्मीर की टीम के गोल कीपर के ऊपर मैदान में स्वागत द्वार गिर गया। खिलाड़ी उसके नीचे दब गया। जनिमत रही साथी खलाडियो ने किसी प्रकार उस खिलाड़ी को बचा लिया। इस घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा साथ ही इससे सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम के बंदोबस्त पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






