Home उत्तर प्रदेश पानी की समस्या से जूझ रहे बड़ागांव क्षेत्रवासियो ने लगाया जाम, पुलिस...

पानी की समस्या से जूझ रहे बड़ागांव क्षेत्रवासियो ने लगाया जाम, पुलिस ने लिया दर्जनों को हिरासत में

23
0


झांसी। बड़ागांव गेट बाहर की जनता पिछले कई समय से पीने की पानी की समस्या से जूझ रही है। हर बार उन्हे चाहे प्रशासन हो या जन प्रतिनिधि केवल आश्वाशन ही मिलता है। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नही हो पाता। जिसके चलते वहां के क्षेत्रवासियो को आंदोलन प्रदर्शन करना पड़ता है।
मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे बड़ागांव गेट बाहर चूना भट्ठी पर दर्जनों लोगों ने महिलाओं पुरुष ने जाम लगा दिया। आने जाने वाले वाहनों को रोक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घटे तक मार्ग बंद होने से दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाए लोगों को काफी समझा बुझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। जब जाम लगाने वाले नही माने तो पुलिस महिलाओं पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां पुलिस सभी के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here