झांसी। शासन प्रशासन द्वारा जनता की सुरक्षा आदि को लेकर प्रतिबंधित किए गए कुत्ते रिहायशी कॉलोनियों में लगातार पाले जा रहे है। यही नहीं इन प्रतिबंधित कुत्तों को पालने वाले बेधड़क बेखौफ होकर नियमों को ताक पर रखकर इन कुत्तों को सुबह शाम सड़कों पर घुमाते है। जिसके चलते आए दिन यह किसी न किसी इंसान या फिर बेमूह के जानवरों को निशाना बनाते है। तमाम वीडियो वायरल होने के बावजूद इन लापरवाह ओर प्रतिबंधित कुत्ते पालने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं होती। अभी हाल ही में एक सप्ताह से एक वीडियो थाना सीपरी बाजार इलाका के गुरु हरिकृष्ण डिग्री कॉलेज के पास का शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमे एक प्रतिबंधित कुत्ता सरेराह गाय के बिछड़े को अपने जबड़ों से काट काट कर उसे गंभीर घायल कर दिया। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस वीडियो को संज्ञान लेकर राष्ट्रभक्त संगठन केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने पुलिस प्रशासन से वार्ता कर कार्यवाही की बात की थी। वही आज अधिवक्ता विजय शर्मा ने थाना सीपरी बाजार में शिकायती पत्र देते हुए वह वीडियो संलग्न कर प्रतिबंधित कुत्ते द्वारा गाय के बिछड़े पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






