झांसी। जन सूचना अधिकार मंच ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में महानगर में बागेश्वर धाम सुन्दरकांड मंडल का गठन किया गया। परम पूज्य गुरूदेव भगवान वागेश्वर सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए संस्था के आहवान पर सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा के लिए दर्जनों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
संस्था के प्रधान कार्यालय पिछोर में बालाजी महाराज व परम पूज्य गुरूदेव भगवान का पूजन किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ बैठक का शुभारम्भ हुआ। उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों को तिलक व परम पूज्य बागेश्वर धाम की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। झांसी बागेश्वर धाम सुन्दरकांड मंडल का गठन किया गया। महानगर को दस क्षेत्रों में बांटकर सभी क्षेत्रों में एक एक सुन्दरकांड मंडल का भी गठन किया गया। सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के लिए लोगों ने बढ़चढ़ कर रजिस्ट्रेशन कराये। छतरपुर से आये बागेश्वर धाम सहायक व्यवस्थापक दयाशंकर चतुर्वेदी ने पदयात्रा की विस्तार से जानकारी दी। झांसी सुन्दरकांड मंडल प्रभारी मुदित चिरवारिया ने कहा कि जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायत तक सुन्दरकांड मंडल का गठन किया जायेगा। ज्यादा से ज्यादा सनातनियों को पूज्य गुरूदेव भगवान की पाती एवं पीले चावल देकर पद यात्रा में शामिल होने का आहवान किया जायेगा। उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों ने यात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश तिवारी, मुन्ना लाल मिश्रा, मंशाराम वर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, गगन नागर, प्रेम कुमार, रज्जन सिंह, शैलेन्द्र सक्सेना, नरेन्द्र कुमार, मनोज त्रिपाठी, शैलेन्द्र शर्मा, किशन लाल, दिनेश लहरिया, विजय शर्मा, चन्द्रपाल यादव, अतर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, लक्ष्मन प्रसाद, अजय अग्रवाल, सचिन माहेश्वरी, नरेश बुन्देला, राजेश नायक, स्नहे सिंह, मुकुल द्विवेदी, संतोष सविता, राकेश यादव, आलोक वाजपेयी, एम डी रायकवार सहित बढ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


