
झांसी। बाबर युग का समापन 6 दिसंबर 1992 को हो गया। भगवान राम का भव्य मन्दिर बन चुका है। अब ऐसा युग हजारों साल तक नहीं आएगा। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
रविवार को झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबर मस्जिद के पदार्पण पर कहा कि ऐसा संभव नहीं। बाबर युग का समापन छ दिसंबर 1992 को हो गया है। वहां भगवान राम का भव्य मन्दिर बन गया है। ऐसा युग भारत की धरती पर हजारों साल तक नहीं आएगा। बाबर युग का अंत हो चुका है। बाबर युग नहीं आएगा। वहीं उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विपक्ष को समर्थन देने वाले सवाल पर कहा कि ममता खुद उनके साथ चली जाएगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


