Home उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य के दौरान लाठी डंडा से किया हमला, फैलाई दहशत

निर्माण कार्य के दौरान लाठी डंडा से किया हमला, फैलाई दहशत

25
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी में मकान निर्माण के दौरान लाठी डंडा से लैस दबंगों ने जमकर दहशत फैलाते हुए मारपीट कर दी। जिसमे एक युवक का सर फट गया। वही बीच बचाव करने आई महिलाओं के साथ दबंगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। जानकारी के मुताबिक पंचवटी कॉलोनी निवासी महेश राजपूत ने पाल कॉलोनी में एक जमीन ली थी। जिस पर वह अपना मकान निर्माण करा रहा है। आज देर शाम वह अपने परिवार के लोगों के साथ निर्माण कार्य करा रहा था। तभी आधा दर्जन दबंग हाथो में लाठी डंडा और लोहे के सरिए लेकर आए और गाली गलौज करते हुए जमकर दहशत फैलाते हुए मारपीट कर दी। जिसमे महेश राजपूत के सर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। वही आरोप लगाया जा रहा है की बाइक बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी दबंगों ने अभद्रता करते हुए उनकी मारपीट कर दी। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here