Home उत्तर प्रदेश अशोक हत्याकांड का खुलासा पति पत्नी ने किया था धारदार हथियार से...

अशोक हत्याकांड का खुलासा पति पत्नी ने किया था धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान हो गई थी मौत

27
0

झांसी। मारपीट के दौरान धारदार हथियार से घायल अशोक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमला करने वाले हत्यारोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई को मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रौनी में अशोक पुत्र भागचंद्र का विवाद हो गया था। विवाद के दौरान विपक्षी प्रमोद और उसकी पत्नी ने अशोक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आज दोनो पति पत्नी को उनके खेत पर बनी झोपड़ी से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व आला कत्ल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण मृतक हत्यारोपी की पुत्री पर बुरी नियत रखता था। इसलिए उसे बार बार समझाने पर न मानने पर झगड़ा हो गया जिसमे धारदार हथियार से हमला हो गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here