लखनऊ। आज भी पुलिस की वर्दी में विक्रम सिंह जैसे जिनके सराहनीय कार्य से पूरे पुलिस विभाग का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। इस घोर कलयुग में पांच बच्चों की मां को हरदोई से लाकर नहरिया छोड़ गए। इसकी सूचना व्यापारियों ने पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उनका इलाज कराकर स्वास्थ्य अवस्था में होने पर उन्हे आश्रम भिजवा दिया।पुलिस कर्मियों का नाम आते ही लोगों के चेहरों पर तरह तरह के भाव आने लगते है। लेकिन इन वर्दी में भी विक्रम सिंह जैसे लोग है जो जिनके सराहनीय कार्यों के चलते पुलिस विभाग का सीना गर्व से फूल जाता है। ऐसा ही मामला कुछ लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां इस घोर कलयुग में पांच बच्चों ने अपनी वृद्ध मां को हरदोई से लाकर नहरिया छोड़ कर चले गए। वृद्ध मां को लावारिश हालत में पड़ा देख इसकी सूचना व्यापारियों ने कृष्णा नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कृष्णा नगर थाना प्रभारी विक्रम सिंह और उनके महिला पुलिस कर्मियों में बिना समय गवाए वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराकर उनका उपचार कराया और स्वस्थ होने पर उन्हे आश्रम में भर्ती कराया। आपको बता दे की इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के ऐसे कई सराहनीय कार्य है जिसके चलते यह जहां भी तैनात रहे इनके जाने के बाद भी इनके कार्यों की सराहना होती रहती है। विक्रम सिंह ने जनपद झांसी में तैनाती के दौरान लोगों के दिलो में एक अलग ही छाप छोड़ी है। उन्होंने झांसी में रहकर भी कई सराहनीय कार्य किए है, चाहे होमगार्ड के पुत्र के इलाज के लिए हो या सर्दियों में ठिठुरन से बचाने के लिए गरीबों को कंबल और भोजन आदि की व्यवस्था कराना। इसके अलावा यह जहां भी रहे अपराधियों के लिए काल बनकर रह बड़े बड़े अपराधी इनके नाम से खोफ खाते थे।
रिपोर्ट – ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ






