झांसी। सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटरकालेज में आर्ट, क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2025 का आयोजन हुआ। विज्ञान दर्शन के रूप में होता है ओर कला के रूप में समाप्त होता है, इस विचार को प्रतिपादित करते हुए 25 जनवरी को सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में आर्ट क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मर्लिन ने अभिभावकों शिक्षक शिक्षिकाओं तथा विद्यालय के स्टाफ सिस्टर एवं छात्राओं की उपस्थिति में दीप प्रवज्जलीत कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विद्यालय की प्राइमरी कक्षा की छात्राओं ने अंतरिक्ष एवं विज्ञान विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों तथा रंगों को संयोजन थीम पर अद्भुत कलाकृति बनाकर सभी का मनमोह लिया। छात्राओं द्वारा गणित, रसायन, भौतिक, जीव, विज्ञान एवं सभी विषयों के शानदार वर्किंग मॉडल बनाकर अभिभावकों को उनसे संबंधित जानकारी दी। सभी ने छात्राओं की कल्पना, शक्ति एवं सृजनता की भूरी भूरी प्रशंसा की ओर कलाकृतियों की तस्वीरों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। सभी का आकर्षण केंद्र प्रदर्शनी का सेल्फी प्वाइंट रहा। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना रहा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






