झांसी। शांति, सद्भाव, समता और सौहार्द के महापर्व होली के पश्चात भारतीय जनता पार्टी ,बंगरा,चुरारा,सकरार मंडल द्वारा “होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया, इस मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया साथ ही एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली ,इस पुनीत समारोह में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,समारोह ने अनुराग शर्मा ने कहा – मिलन समारोह का आयोजन प्राचीन संस्कृति के साथ जोड़े रखने एवं हमारे गौरवशाली इतिहास को आगे ले जाने का कार्य करता है साथ ही उन्होंने कहा कार्यकर्ता एवं जनता उत्साह और जोश से भरपूर है, जो कि इस बात का प्रमाण है कि देश ने पुन: मोदी जी को अपना प्रधानमंत्री चुनने का मन बना लिया है।यह इस बात का साफ संकेत है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को जनता-जनार्दन का अपार आशीर्वाद मिलने जा रहा हैजिलाध्यक्ष अशोक गिरी बोले -पहले राजनीति होती थी,भाई को भाई से लड़ाओ,जातिवाद के आधार पर वोट मांगो,वोट बैंक की राजनीति करो,अलगाववाद को बढ़ावा देते हुए तुष्टिकरण की राजनीति करो और सत्ता हथियाओ परंतु अब पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। आज देश विकसित भारत बनाने के लिए वोट कर रहा है इस दौरान अशोक गिरी , बिहारी लाल आयऺ , पवन गौतम ,श्याम सुंदर सिंह ,रामनरेश तिवारी,इंजीनियर भारती आर्य, राजेंद्र राहुल,अयोध्या प्रसाद ,भीम सिंह चौहान ,अरुण सिंह ,प्रदीप पटेल ,मंजूर अहमद,लखनलाल,देवेंद्र सिंह कंसाना ,प्रमोद चतुर्वेदी, चंचल, आयुष श्रीवास,वीरेंद्र नायक ,प्रतिपाल ,रोहित लोधी ,दिनेश राजपूत ,पिंका शर्मा,अमन गोस्वामी ,श्याम सुंदर तिवारी ,चंदन कुशवाहा ,पुष्पेंद्र कुशवाहा,पन्नालाल पटेल ,महेंद्र, ओम प्रकाश पटेल ,दीपक मिश्रा ,अखिलेश ,बृजेश पटेल ,अमन गोस्वामी जी ,ओमप्रकाश अहिरवार, सुभाष मौर्य जी ,जगत रिछारिया ,मुकेश तिवारी ,प्रेम नारायण तिवारी ,राजेंद्र सिंह चौहान ,देव प्रकाश, सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष गण ,देवतुल्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






