झांसी। किसी असमाजिक तत्व ने महापुरुष की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। प्रतिमा पर सब्जी फैंकने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे बसपा कार्यकर्ताओं ने अक्रोस व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शांति का माहौल कायम करते हुए प्रतिमा को धुलवा कर असमाजिक तत्व के खिलाफ कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।जानकारी के मुताबिक कचहरी चौराहे पर संविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा लगी हुई है। इसी प्रतिमा के चारों ओर शहर के अंदर और बाहर जाने वालों पर नजर रखने के लिए हाई सिक्योरिटी सुरक्षा कैमरे लगे हुए है। इसके बावजूद भी कोई असमाजिक तत्व शहर का शांतिप्रिय माहौल खराब करने के उद्देश्य से बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करते हुए सब्जी फैंक दी और उनका चश्मा गायब कर दिया। इसकी सूचना पर बसपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रतिमा को पानी से साफ कराकर माहौल शांत कराया। इधर असमाजिक तत्व के खिलाफ कार्यवाही और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोगों को शांत करते हुए पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी और कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






