Home उत्तर प्रदेश कलकत्ता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या से अक्रोशित जुड़ा हड़ताल पर,...

कलकत्ता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या से अक्रोशित जुड़ा हड़ताल पर, न्याय और सुरक्षा की मांग

24
0

झांसी। कलकत्ता में महिला डॉक्टर की हत्या से पूरे देश के डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है। इसको झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। जुड़ा की हड़ताल के बाद मेडिकल प्रशासन ने सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त करते हुए कहा कि इमरजेंसी सेवाएं अनवरत जारी रहेंगी।सोमवार की सुबह महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में तैनात जूनियर डॉक्टरों ने सुबह से ही इमरजेंसी सेवाएं देखना बंद करते हुए हड़ताल कर दी। इसको लेकर बुंदेलखंड के दूर दराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वही हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने मांग करते हुए कहा कि उनकी यह अनिश्चित कालीन हड़ताल जब तक जारी रहेगी तब तक उनकी मांगे नही मानी जाती। उनकी मुख्य मांग यह है कि कलकत्ता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या के प्रकरण में उनके परिजनों को सरकार से मदद और सुरक्षा तथा न्याय मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को सुरक्षा मिलनी चाहिए, जहां डॉक्टर कार्य कर रहे वहां सीसीटीवी कैमरा से लैस होना चाहिए उतना स्थान। इस दौरान डॉक्टरों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन करते हुए सरकार से अपनी मांग मानने की अपील की। वही जुड़ा की अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य एनएस सेंगर ने कहा कि डॉक्टर कलकता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना से काफी आहत है। उन्होंने हड़ताल कर अपनी मांगे सरकार को भेजी है। वही उन्होंने कहा कि हड़ताल की जानकारी होने पर सभी सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है, इमरजेंसी सेवाए अनवरत जारी रहेंगी किसी को कोई परेशानी नही होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here