Home उत्तर प्रदेश सीपरी ओवर ब्रिज पर एक्सीडेंट में महिला समेत एक मासूम घायल

सीपरी ओवर ब्रिज पर एक्सीडेंट में महिला समेत एक मासूम घायल

24
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास एक वाहन की टक्कर लगने पर स्कूटी सवार महिला ओर एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए राहगीरों ने अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के होटल हाईवे से निकले ओवर ब्रिज पर ग्राम डेली निवासी निशा महिला अपने मासूम बच्चे के साथ ओवर ब्रिज पर जा रही थी। जैसे ही वह ओवर ब्रिज पर चढ़ी तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला निशा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। राहगीरों ने महिला ओर मासूम को कार के द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक्सीडेंट किस वाहन से हुआ इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here