झांसी। श्रीराम कथा की 23 नवंबर से अमृत वर्षा पुण्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज के मुखारविंद से होगी। मंगलवार को आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष भैया ने जानकारी देते हुए कहा कि 23 नवंबर से 30 नवंबर तक गणेश इंक्लेव कॉलोनी में श्रीराम कथा अमृत वर्षा एवं शिव अवतरण विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समाज को एक सूत्र में जोड़ने के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा व्यास पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज के मुखविंद से होगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा के पूर्व 22 नवंबर को भव्य कलश यात्रा सनफ्रा अशोक बैली से शुरू होगी। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉक्टर जगदीश सिंह, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर, अर्पणा द्विवेदी कार्यक्रम सह संयोजक, मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






